विपस्सना मैडिटेशन क्या है? Vipassana कोर्स की पूरी जानकारी

विपस्सना मैडिटेशन क्या है? आज के समय में यह प्रश्न सबसे ज्यादा पूछा जाने लगा है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको विपस्सना या विपश्यना के बारे में सभी जानकारी विस्तार पूर्वक देने वाले है। What is Vipassana Mediation in Hindi या केवल एक प्रश्न है पर विपश्यना ध्यान साधना आज की आवश्यकता है। आज के इस लेख के माध्यम में हम Vipassana Meditation के बारे में सभी जानकारी जानने का प्रयास करेंगे।

विपस्सना ध्यान क्या है?, विपस्सना ध्यान कैसे करें?, विपश्यना ध्यान करने से क्या लाभ होता है? और विपश्यना कोर्स से सम्बंधित सभी जानकारी के जानने के लिए आइये इस लेख की शुरुआत करते है।

Vipassana Mediation in Hindi

विपस्सना मैडिटेशन क्या है (What is Vipassana Mediation in Hindi)

विपस्सना आत्मनिरीक्षण द्वारा आत्मशुद्धि की अत्यंत पुरातन साधना-विधि है। विपश्यना का अर्थ होता है विशेष प्रकार से देखना यानि की जो जैसा है, उसे ठीक वैसा ही देखना-समझना विपश्यना है। लगभग 2500 वर्ष पहले भगवन गौतम बुद्ध से इसे पुनः खोज निकाला था और इसे जीवन जीने की कला के रूप में सर्वसुलभ बनाया।

विपस्सना पाली भाषा का शब्द है और विपश्यना संस्कृत भाषा का शब्द। विपस्सना मन को शांत और निर्मल करने की पूर्णता सहज और वैज्ञानिक विधि है। यह साधना अंतर्मन की गहराइयों तक जाकर आत्म-निरीक्षण द्वारा आत्मशुद्धि की साधना है।

मनकी एकाग्रता के लिये अपने नैसर्गिक श्वास के निरीक्षण से आरंभ होती है। यह दुखःमुक्ति की साधना है।
यह मनको निर्मल करने की ऐसी विधि है जिससे साधक जीवन के चढाव-उतारों का सामना शांतपूर्ण एवं संतुलित रहकर कर सकता है।

विपश्यना ध्यान करने के लाभ

विपस्सना मैडिटेशन करने के लाभ बहुत सारे है। मन में शांति प्रदान करने के साथ यह बहुत से लाभ एक ध्यान करने वाले को जिसे धार्मिक दृष्टि से साधक कहा जाता है उसके जीवन में कई लाभ होते है:

  • यह दुखःमुक्ति की साधना है। अर्थात इसका अभ्यास करने वाला साधक अपने दुःखो से मुक्त हो सकता है।
  • मन को निर्मल करने वाली विपश्यना जिससे साधक जीवन के चढाव-उतारों का सामना शांतपूर्ण एवं संतुलित रहकर कर सकता है
  • जो साधक इसका लगातार अभ्यास करते है उनके शरीर में रक्त संचार बढ़ता है, और रक्त संचार बढ़ने और तनाव मुक्त होने से चेहरे में तेज या रौनक आती है।
  • यह बैठने की शक्ति में बढ़ोत्तरी करता है, मन को शांत और एकाग्र करता है जिसे आप अपने कार्यो को बिना किसी तनाव के कर सकते है। छात्रों के लिए यह बेहद उपयोगी है।
  • इससे तनाव से मुक्ति के साथ मन से नकारात्मकता दूर होती है और गलत विचार मन में नहीं आते
  • यह आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करता है। इससे छोटे मोटे मानसिक रोग स्वतः ही समाप्त हो जाते है।
  • यह जीवन जीने की कला है जिससे की साधक एक स्वस्थ समाज के निर्माण में मददगार होता है।

विपस्सना ध्यान कैसे करें?

विपश्यना ध्यान दो चरणों में होती है। पहले चरण में भटके हुए मन को एकाग्र करने के लिए आती जाती सांसो पर ध्यान लगाया जाता है, इस विधि को अनापान कहते है। जैसे ही मन एकाग्र होने लगता है वह उसको शरीर में प्रतिपल होने वाली शंवेदनाओ का अनुभव होने लगता है।

इसके बाद दुसरे चरण में विपश्यना का कार्य आरम्भ होता है। जिसमे शरीर शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की संवेदनाओ को द्रष्टा भाव से देखना होता है अर्थात समता भाव से जैसी वह है उन्हें वैसे ही देखना होता है।

जब आप विपस्सना के 10 दिवसीय कोर्स में जाते है तो आपको पहले तीन आनापान का अभ्यास कराया जाता है और चौथे दिन से विपश्यना का कार्य प्रारम्भ होता है।

मैंने भी दो विपश्यना के कोर्स किये और और सेवाएं भी दी है। हम आपको किसी भी लेख या YouTube Video को देखकर विपस्सना साधना का अभ्यास करने की सलाह कभी नहीं देंगे। यदि आप सच में विपश्यना ध्यान साधना करना चाहते है तो आप देशभर में मौजूद किसी भी विपस्सना मैडिटेशन सेंटर में जाकर इसका सही तरह से अभ्यास कर सकते है।

विपस्सना कोर्स में भाग कैसे लें

विपश्यना मैडिटेशन को सीखने के लिए आपको विपस्सना केंद्र में जाना होता है। लेकिन आप केवल यही केंद्र पर नहीं जा सकते है। सबसे पहले आपको विपश्यना 10 दिवसीय शिविर के लिए आवेदन करना होगा। वर्तमान में हमारे देश में और राज्यों में बहुत से जगह विपस्सना के केंद्र मौजूद है आप जहा चाहे वह इसका अभ्यास करने के लिए जा सकते है।

पर किसी भी केंद्र पर विपस्सना मैडिटेशन करने के लिए जाने से पहले उस केंद्र में होने वाले 10 दिन के कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि आपका आवेदन स्वीकार किया जाता है तो उस सेंटर के व्यस्थापक आपको ईमेल और फोन के माध्यम से सूचित कर देते है।

हर केंद्र पर प्रत्येक महीने लगभग एक 10 दिवसीय कोर्स तो होता ही है। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.vridhamma.org या www.dhamma.org पर विपश्यना ध्यान केंद्र (vipassana meditation center) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

विपश्यना शिविर के बारे में अन्य जानकारी

यदि आपने 10 दिवसीय कोर्स के लिए आवेदन किया है और आपको कोर्स की सहमती मिल जाती है तो आपको कोर्स की प्रारंभिक तिथि को केंद्र पर लगभग 4 बजे तक पहुंच ही जाना चाहिए। कोर्स तारीख के पहले दिन शाम को साधको को गुरूजी के कुछ Instruction सुनाये जाते है और शिविर में शीलो के बारे जानकारी दी जाती है।

गुरूजी द्वारा बताये गए अनुदेश में शिविर से सम्बंधित आगामी 10 दिनों की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बता दी जाती है। और साधक को बताया जाता है की क्या आप इन नियमों का पालन कर सकते है या नहीं यह साधक पर निर्भर करता है। विपश्यना साधना की शिक्षा आचार्य श्री एस एन गोयंकाजी के हिंदी एवं अंग्रेजी में रिकॉर्ड किए गए और स्थानिक भाषामे भाषांतर के साथ निर्देशों द्वारा दी जाती है।

विपस्सना मैडिटेशन कोर्स का शुल्क

यह सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है विपश्यना शिविर का शुल्क कितना होता है? तो आपकी जानकारी के लिए बतादे तो की विपश्यना के कोर्स पूर्णतः निशुल्क है। विपश्यना शिविर में रहने का, खाने-पीने का, शिक्षा का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। विपश्यना शिविर में आनेवाला खर्च पुराने साधक का उपहार है यह दान पुराने साधक द्वारा बड़े करुणा चित्त से दिया जाता है।

अर्थात सरल भाषा में कहें तो दुनिया भर में सभी विपश्यना शिविर स्वेच्छा से दिए गए दान पर चलते हैं। यदि शिविर की समाप्ति पर साधक को लगता है कि साधना से आपको कुछ लाभ हुआ है तो आप भविष्य में आने वाले साधकों के लिए अपनी इच्छा एवं अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दे सकते हैं।

Vipassana Mediation in Hindi: FAQs

यहां हम Vipassana Mediation in Hindi से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को कम शब्दों में लोगो के द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नो के आधार पर बताने का प्रयास कर रहे है।

Q. विपस्सना ध्यान कैसे करें?

उत्तर: आप विपस्सना मैडिटेशन सेंटर में विपश्यना कोर्स में 10 दिवसीय कोर्स में शामिल होकर विपस्सना ध्यान का अभ्यास कर सकते है। इसके लिए आपको विपश्यना कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा इसका विवरण इस लेख में ही दिया गया है।

Q. विपश्यना में आप दिन में कितने घंटे ध्यान करते हैं?

उत्तर: vipassna cource में दिन की शुरुआत सुबह 4 बजे से होती है और साधना रात को नौ बजे तक चलती है। अर्थात विपश्यना कोर्स में आप दिन में लगभग 10 घंटे ध्यान करते है लेकिन बीच में पर्याप्त अवकाश एवं विश्राम के लिए समय दिया जाता है।

Q. विपस्सना का मतलब क्या होता है?

उत्तर: विपश्यना का अर्थ होता है विशेष प्रकार से देखना यानि की जो जैसा है, उसे ठीक वैसा ही देखना-समझना विपश्यना है। लगभग 2500 वर्ष पहले भगवन गौतम बुद्ध से इसे पुनः खोज निकाला था और इसे जीवन जीने की कला के रूप में सर्वसुलभ बनाया।

Q. विपश्यना कोर्स के नियम क्या है?

उत्तर: विपस्सना के कोर्स में सभी शिविरार्थियों को शिविर के दौरान आर्य मौन, और पांच शीलों का पालन करना होता है जो अनिवार्य है:

  1. जीव-हत्या या प्राणी हिंसा नहीं करेंगे
  2. चोरी नहीं करेंगे
  3. ब्रह्मचर्य का पालन यानि ब्रह्मचर्य (मैथुन) से विरत रहना
  4. असत्य-भाषण या झूठ नहीं बोलेंगे
  5. नशे के सेवन से दूर रहना आदि

और पुराने साधक जो पहले आचार्य गोयन्काजी या उनके सहायक आचार्यों के द्वारा पहले दस-दिवसीय शिविर में शामिल हो चुके है अर्थात पूरा कर चुके है उन्हें 8 शीलों (अष्टशील) का पालन करना होगा जिसमे पंचशीलों के अलावा दोपहर-बाद भोजन, शृंगार-प्रसाधन एवं मनोरंजन और ऊंची आरामदेह विलासी शय्या का प्रयोग नहीं करेंगे

निष्कर्ष

आप चाहे तो विपस्सना मैडिटेशन सेंटर में 10 दिवसीय शिविर में भाग ले सकते है और विपश्यना के बारे में अपना अनुभव स्वयं जाकर कर सकते है। हमारे द्वारा केवल इसके विषय में जानकारी सांझा की गई है। यदि हमे विपश्यना साधना के बारे में ज्यादा जानना है तो हमे इसके शिवर में एक बार शामिल जरूर होना चाहिए और इसका अनुभव करना चाहिए।

यदि आप विपश्यना के बारे में और अधिक जानकारी चाहते है तो हम आधिकारिक वेबसाइट की लिंक नीचे दे रहे है इसके माध्यम से आप विपश्यना साधना के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। विपस्सना मैडिटेशन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? इसके बारे में हम अन्य लेख में जानकारी प्रकाशित करेंगे।

विपश्यना साधना का पूरा परिचय – यहाँ जाने

हमें आशा है की विपस्सना मैडिटेशन क्या है (What is Vipassana Mediation in Hindi) इसके बारे में हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद जरूर आई होगी। आप चाहे तो इसे शेयर भी कर सकते है। यदि Reels बनाकर पैसे कैसे कमाए इससे सम्बंधित आपका कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके हम पूछ सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here