How To Join Indian Navy After 12th: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ज्वाइन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12वी के बाद भी नौसेना ज्वाइन कर सकते है। आज के इस लेख में 12वीं के बाद नेवी कैसे ज्वाइन करें (How To Join Indian Navy After 12th In Hindi) इससे सम्बंधित सभी जानकारी को प्रकाशित किया गया है। यह लेख उन युवाओ की सहायता के लिए लिखा गया है जो Indian Navy Join करना चाहते है।
इस लेख में नौसेना में हायर सेकेंड्री के बाद जो भी Career Option है उसके बारे में पूरी चर्चा की गई है जो उम्मीदवारों को एक एक पहलुओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगी।
बहुत से युवा होते है जो सेनाओ में भर्ती होने के लिए इच्चुक होते है पर ऐसे युवा बहुत ही कम होते है जिन्हे इसमें शैक्षिक योग्यता (Qualification) के आधार पर कॅरियर के विकल्प के बारे में जानकारी होती है। वे सभी युवा जो Indian Navy Me Career बनाना चाहते है, वह 12th के बाद इंडियन नेवी ज्वाइन कैसे करें के बारे में यह जानकारी देख सकते है।

12th के बाद नेवी ज्वाइन कैसे करें
कक्षा 12वी / इंटरमीडिएट पास आउट होने वाले उम्मीदवारों के लिए सेना में भर्ती होने के बहुत सारे विकल्प होते है। इनमे वह अपनी विषय अनुसार शैक्षिक योग्यता के आधार पर समय समय पर विभिन्न प्रकार के तकनीकी (Technical) और गैर तकनीकी (Non Technical) पदों पर निकलने वाली भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) विश्व की सबसे बड़ी और ताकतवर नौसेना में शामिल है। जिसमे लाखो नौसैनिक शामिल है। समुद्री सीमाओं के रक्षा के हमेशा तत्पर हमारी भारतीय नौसेना में विभिन्न तकनीकी और गैर तकनीकी कार्य मौजूद है जिनकी पूर्ती करने के लिए ट्रेड बने हुए है।
अर्थात कार्य के अनुसार पद निर्धारित है एवं कार्यो के आधार पर ही उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों को इन तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। हालाँकि इस लेख में हम 12 Ke Baad Indian Navy Kaise Join Kare केवल इसी विषय पर चर्चा करने वाले है। आइये इसकी शुरुआत करते है।
12th के बाद नेवी ज्वाइन कैसे करें? अगर इस बारे में चर्चा करें तो इसे दो ऑप्शन सामने निकल कर आते है। नौसैनिक और ऑफिसर, इसका तात्पर्य यह है की युवा 12वी के बाद इंडियन नेवी में ऑफिसर और नौसैनिक बन सकते है। नौसैनिक को Sailor भी कहा जाता है।
अब हम 12th के बाद इंडियन नेवी में अधिकारी कैसे बने इसके बारे में और नौसैनिक कैसे बने इसके बारे में अलग-अलग जानने का प्रयाश करते है। जिसका विवरण इस प्रकार है।
12वी के बाद इंडियन नेवी में ऑफिसर बनने के तरीके
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defence Academy NDA):
उम्मीदवार नेशनल डिफेन्स अकादमी एनडीए के द्वारा नेवी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यह परीक्षा UPSC के द्वारा प्रत्येक वर्ष 2 बार आयोजित की जाती है। कक्षा 12वी पास आउट होने के बाद उम्मीदवार NDA में Navy के लिए Apply कर सकते है हालाँकि उम्मीदवार के पास 12th में Science के विषय होना जरूरी है।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (नौसैना अकादमी NA):
इस परीक्षा का आयोजन भी यूपीएससी के द्वारा वर्ष में दो बार किया जाता है। यह NDA Exam का ही एक हिस्सा है इसके तहत उम्मीदवार Naval Academy के लिए भी आवेदन कर सकते है। इसे हम 10+2 कैडेट एंंट्री (नौसेना अकादमी) के नाम से भी जानते है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 2वी/समकक्ष गणित, भौतिकी, और रसायन विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिये।
10+2 (B.Tech) Direct Entry:
10+2 (बीटेक एंट्री) एग्जाम का आयोजन इंडियन नेवी के द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार किया जाता है। इसमें कक्षा 12वी पास वह उम्मीदवार जिन्होंने PCM में 70% के साथ 12वीं पास और 10वीं या 12वीं कक्षा में अंग्रेजी में 50% अंक के साथ उत्तीर्ण की है वह आवेदन कर सकते है, हालाँकि जनवरी 17 से, जेईई (मेन्स) रैंक को 10+2 (बी.टेक) प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
12 के बाद इंडियन नेवी कैसे ज्वाइन करें (Sailor)
हमने पूर्व में नौसेना में 12th के बाद अधिकारी बनने के बारे में जान ही चुके है। पहले उम्मीदवारों को केवल SSR और AA के तहत भर्ती किया जाता था, पर अग्निपथ योजना के लागू होने से अब उम्मीदवार Agniveer के लिए 12वी के बाद आवेदन कर सकते है। जिसका विवरण इस प्रकार है।
Agniveer SSR: कक्षा 12वी पास होने के बाद उम्मीदवार अग्निवीर एसएसआर के लिए आवेदन कर सकते है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास विज्ञान के विषय होना आवश्यक है।
Naval Civilian Posts: भारतीय नौसेना के द्वारा समय समय पर सिविलियन की भर्ती की जाती है। जिसमे विभिन्न प्रकार के पदों जैसे ट्रेडमैन, अप्रेंटिस, ग्रुप सी आदि के पदों के लिए 10 या 12 वी पास योग्यता निर्धारित होती है।
How To Join Indian Navy After 12th In Hindi से सम्बंधित बहुत से प्रश्न है जो उम्मीदवार अक्सर इंटरनेट पर खोजते रहते है। आइये उन महत्वपूर्ण प्रश्नो के उत्तर को जानने का प्रयास करते है।
उत्तर: 12वी बाद उम्मीदवार अफसर और अग्निवीर के तहत इंडियन नेवी ज्वाइन कर सकते है। सभी तरीको का विवरण इस लेख में विस्तार से दिया गया है।
Q. क्या 12वी के बाद इंडियन नेवी में अधिकारी बन सकते है?
उत्तर: हाँ, उम्मीदवार 12वी उत्तीर्ण होने के बाद भारतीय नौसेना में आधिकारिक बन सकते है। इसके लिए वह NDA, NA, 10+2 B.Tech एंट्री के लिए आवेदन कर सकते है।
Q. बिना एनडीए के 12वीं के बाद इंडियन नेवी कैसे ज्वाइन करें?
उत्तर: बिना एनडीए के 12वीं के बाद उम्मीदवार नौसैना अकादमी (NA), 10+2 (बीटेक एंट्री) और अग्निवीर एसएसआर के द्वारा इंडियन नेवी ज्वाइन कर सकते है।
Q. 12वीं साइंस के बाद इंडियन नेवी कैसे ज्वाइन करें?
उत्तर: 12वीं साइंस के बाद उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), नौसेना अकादमी (NA), 10+2 (बीटेक एंट्री) और अग्निवीर SSR के तहत इंडियन नेवी कैसे ज्वाइन कर सकते है।
Q. 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में महिला कैसे शामिल हों?
उत्तर: NDA, नौसैना अकादमी (NA), 10+2 (बीटेक एंट्री) और Agniveer SSR के तहत महिलाये भारतीय नौसेना में शामिल हो सकती है।
Q. 12वीं के बाद नेवी ऑफिसर कैसे बने?
उत्तर: 12वी के बाद उम्मीदवार NDA, नौसैना अकादमी (NA), 10+2 (बीटेक एंट्री) के तहत नेवी में ऑफिसर बन सकते है।
हमें आशा है की 12th के बाद इंडियन नेवी ज्वाइन कैसे करें (How To Join Indian Navy After 12th In Hindi) के बारे में हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद जरूर आई होगी। आप चाहे तो इसे शेयर भी कर सकते है। यदि Reels बनाकर पैसे कैसे कमाए इससे सम्बंधित आपका कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके हम पूछ सकते है।
- आर्मी क्लर्क क्या है? Army Clerk Kaise Bane
- विपस्सना मैडिटेशन क्या है? Vipassana कोर्स की पूरी जानकारी
हमसे सोशल मीडिया पर जुड़े:
Join टेलीग्राम ग्रुप | Like फेसबुक पेज |
Follow इंस्टाग्राम | Youtube चैनल |